আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जांजगीर पुलिस ने बनाया ऐप, घर से 200 मीटर दूर जाने पर मिलेगा एसएमएस

Published on: April 5, 2020
---Advertisement---

जांजगीर. पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने नवाचार करते हुए एक विशेष टीम गठित की है. उक्त टीम ने एक नवीन मोबाइल ऐप बनाया है जिसमें प्रत्येक 1 घन्टे में होम आइसोलेटेड रखे गए संदिग्ध सेल्फी भेजेंगे और अपने घर से 200 मीटर दूर जाने पर अपने आप एसएमएस अलर्ट मिल जाएगा जिससे निश्चित किया जा सकेगा कि संदिग्ध अपने आइसोलेटेड स्थान पर है अथवा नहीं. इस तकनीक द्वारा लगातार गूगल मैप से ट्रैकिंग किया जा सकता है. श्रीमती पारुल माथुर ने नवीन पहल करते हुए जिले में विदेश अथवा अन्य प्रान्तों से आए हुए लगभग 7000 ऐसे व्यक्ति जिनके की कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड होने की संभावना की आशंका होने पर उन पर निगरानी रखने हेतु नवीन तकनीक का उपयोग करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए साइबर सेल के माध्यम से जिले के थाना प्राभारी एवं मेडिकल व राजस्व टीम को प्रशिक्षित किया.

http://मध्यान्ह भोजन सूखा अनाज वितरण में अनियमितता, 4 शिक्षक निलंबित

जिसका उपयोग करते हुए सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र के जो भी विदेश से अथवा अन्य राज्य से आए हुए व्यक्ति जिन्हें होम आइसोलेटेड किया गया है, लगातार उनके मोबाइल पर एक्टिव किए गए लोकेशन सेटिंग के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है ताकि उनके द्वारा किसी प्रकार की उपेक्षा या लापरवाही किए जाने पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्रवाई कर क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन को संक्रामक रोग से संकटापन्न होने से रोका जा सके.

http://राशन कार्ड नहीं है तो आवेदन करने पर 2-3 दिनों में बनाकर देगी पालिका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now