रायपुर. राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 13 उप पुलिस अधीक्षकों का पदस्थापना आदेश किया है. गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार राजेन्द्र कुमार जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर जिला कांकेर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है. इसके अलावा 13 उप पुलिस अधीक्षकों को प्रशिक्षण के बाद उनके प्रथम पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है. इनमें प्रभात पटेल को महासमुन्द से नारायणपुर,
http://उपार्जन केंद्र से धान चोरी करते पकड़ाए, मौजूदा और पूर्व फड़ प्रभारी समेत तीन के खिलाफ FIR
आशा कुमारी सेन को बिलासपुर से सुकमा, अभिनव उपाध्याय को बिलासपुर से नारायणपुर, लोकेश कुमार देवांगन को रायपुर से नारायणपुर, उन्नति ठाकुर को दुर्ग से नारायणपुर, कल्पना वर्मा को रायपुर से बीजापुर, अभिषेक कुमार केसरी दुर्ग से बीजापुर, आशा रानी को राजनांदगांव से दंतेवाड़ा, भावेश कुमार समरथ को जगदलपुर से बीजापुर, जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी को रायगढ़ से बीजापुर, अभिषेक पैकरा को जांजगीर-चांपा से दंतेवाड़ा, अमरनाथ सिदार को बालोद से दंतेवाड़ा और भूपत सिंह धनेश्री को कोरबा से दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है.
http://सारा अली खान ने शेयर की कविता, दिया ये स्पेशल मैसेज
http://छत्तीसगढ़ में 3 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस संक्रमित







