আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उपार्जन केंद्र से धान चोरी करते पकड़ाए, मौजूदा और पूर्व फड़ प्रभारी समेत तीन के खिलाफ FIR

Published on: April 5, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. धान उपार्जन केंद्र से रात में दो वाहनों के जरिए धान की चोरी करने वाले गैंग को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. चोरी करने वाले और कोई नहीं बल्कि समिति के मौजूदा और पूर्व फड़ प्रभारी तथा हमाल मुकरदम हैं. मामला भाटापारा विकासखण्ड के लेवई धान उपार्जन केन्द्र का है. तीनों आरोपियों के विरुद्ध भाटापारा ग्रामीण थाने में भारतीय दण्ड विधान की धारा 409, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. उप पंजीयक सहकारिता बलौदाबाजार के अनुसार भाटापारा तहसील के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लेवई पंजीयन क्रमांक 844 के उपार्जन केंद्र लेवई में 3 अप्रैल को रात्रि में उपार्जन केंद्र में हमाल मुकरदम के कहे जाने पर वाहन नम्बर CG04JD0355 एवं CG13 LA2673 में कुल 152 कट्टा धान अवैधानिक तरीके से अफरा तफरी के उद्देश्य से लोड किया पाया गया.

http://सारा अली खान ने शेयर की कविता, दिया ये स्पेशल मैसेज

ग्रामीणों ने  गड़बड़ी की आशंका के आधार पर इसे घेर कर वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी. मौके पर हमाल मुकरदम वाहनों के साथ पकड़ा गया. घटना की जानकारी मिलते ही उप पंजीयक व अनुविभागीय अधिकारी ने सहकारिता विस्तार अधिकारी को मामले की जांच व  स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने आदेशित किया. उपार्जन केंद्र में भौतिक सत्यापन किए जाने पर 1 हज़ार 589 कट्टा धान कम पाया गया. जांचकर्ता अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में उक्त कमी के लिए धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने से पदस्थ फड़ प्रभारी गोलू गुप्ता, वर्तमान में फड़ प्रभारी जनक राम ध्रुव व घटना के समय पकड़ाए हमाल मुकरदम दिनेश साहू को प्रारंभिक रूप से दोषी पाया. घटना को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप पंजीयक ने समिति के प्राधिकृत अधिकारी को एफआईआर करने आदेशित किया. दोषियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 409, 34 के तहत भाटापारा ग्रामीण थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

http://छत्तीसगढ़ में 3 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस संक्रमित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now