बलरामपुर. गुरुवार देर रात सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन लोग रात करीब 8 बजे राजपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने झींगो के पास सामने से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर नीचे गिर पड़े. बाइक चला रहे एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक और आरक्षक और एक अन्य युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
http://नर्सों के साथ अभद्रता करने वाले जमातियों पर रासुका के आदेश, सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं
पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है. हादसे के बाद पिकअप चालक वहां से भाग निकला था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो पुलिसकर्मियों सहित तीन व्यक्तियों की दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने तीनों मृतकों के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है. उन्होंने बलरामपुर जिला प्रशासन को मृत व्यक्तियों के परिजनों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं.
http://बाजार से लाए सामान को कैसे करें साफ, हिना खान ने बताया आसान तरीका
http://VIDEO : शिखर धवन बने जितेंद्र, पत्नी के साथ किया डांस







