আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अघोषित बाड़े में रखे 11 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने कराई जांच

Published on: September 27, 2019
---Advertisement---

बलौदाबाजार/कसडोल. ग्राम बलौदा के अघोषित बाड़े में 9 मवेशियों की मौत दम घुटने से और 2 की मौत प्लास्टिक सेवन से हुई है. उक्त रिपोर्ट जिला पंचायत के 5 वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पश्चात जिला प्रशासन को सौंपी है. प्रतिवेदन के अनुसार बलौदा के ग्रामीण अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए लावारिश मवेशियों को स्कूल अहाता में अस्थाई रूप से घेरा बनाकर रखा करते थे. वे केवल अपनी आपसी सहमति से, बिना किसी की अनुमति लिए मवेशियों को रखा करते थे.

http://VIDEO : ‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी, ड्रामा, कंफ्यूजन की फुल डोज है फिल्म

जिनकी संख्या दो-ढाई सौ के आस-पास थी. इनमें से मृत 11 पशुओं की लाश का पोस्टमॉर्टेम कराया गया है. इनमें से 9 तीन से छह माह के छोटे बछड़े और 2 अत्यंत वृद्ध हो चुके थे. इसके अलावा 2 बीमार मवेशियों का इलाज पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है. पशु चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो वृद्ध मवेशियों के पेट से 3-4 किलोग्राम प्लास्टिक का मिलना मौत का प्रमुख कारण है. उनके अनुसार बछड़ों की मौत संकीर्ण स्थान पर एक साथ एकत्र होने से दम घुटने के कारण हुई है. साथ ही इन बछड़ों के शरीर पर बड़े मवेशियों के पैर के निशान भी पाए गए हैं.

http://सुरेश रैना ने ठोकी ताल, कहा- मैं बन सकता हूं भारतीय टीम का नंबर-4

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now