नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान ने एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरह घर से कुछ कामों के लिए घर से बाहर जाना जरूरी हो जाता है. ऐसे में लौट कर खुद को और बाकी चीजों को सैनिटाइज कैसे करें. इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए हिना ने लिखा- हम सारा सामान बाजार से लाते हैं जिसमें काफी खतरा होता है. ये घातक हो सकता है इसलिए इन कमियों को दूर करने के लिए अपना तरीका शेयर करने की कोशिश कर रही हूं. आशा करती हूं आप सबके लिए ये मददगार होगा. सुरक्षित रहिए. वीडियो में हिना खान मास्क पहने और हाथ में थैला लिए खड़ी नजर आ रही हैं.
http://VIDEO : शिखर धवन बने जितेंद्र, पत्नी के साथ किया डांस
वह बताती हैं कि कई बार घर से बाहर जाना जरूरी हो जाता है. हिना खान बताती हैं कि वह बाहर से थोड़ा राशन का सामान और कुछ दवाइयां लेकर आई हैं और वह बताने जा रही हैं कि किस तरह बाजार से वापस आने पर खुद को सैनिटाइज किया जा सकता है. हिना खान एक बाल्टी में डैटॉल और थोड़ा सा डिटर्जेंट मिला कर उससे चीजों को साफ करती हैं और कुछ चीजें जिन्हें सीधे पानी में नहीं डाल सकते उन्हें वो गीले कपड़े से पोछ देती हैं. हिना खान बताती हैं कि जूतों को घर से बाहर ही उतार देना चाहिए और अगले दिन ही उन्हें पहनना चाहिए. इस्तेमाल किए गए ग्लव्स को फेंक देना चाहिए और घर में जाने के बाद किसी चीज को छुए बिना पहले नहाना चाहिए.
http://पीएम मोदी ने देशवासियों से मांगे 9 मिनट, दीया जलाने की अपील










