रजिंदर खनूजा
पिथौरा. विगत मार्च माह में करीब एक हजार से अधिक भट्ठा मजदूर नगर के आसपास स्थित अपने गांवों में लौटे हैं. प्रशासन की लगातार सख्ती एवं जागरूकता अभियान के कारण ग्रामीण अन्य प्रांतों से आ रहे ग्रामीणों को स्वयं ही स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा रहे हैं. मिल रही खबरों के अनुसार अब क्षेत्र के ग्रामीण भी सरकार के निर्देशों के प्रति जागरूक हो चुके हैं. लिहाजा वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को ग्राम में प्रवेश नहीं दे रहे है. इसके अलावा गांव का कोई भी ग्रामीण जो कुछ समय से कहीं बाहर हो और अब वापस आया हो उन्हे भी तत्काल प्रशासन को जानकारी देकर उसका परीक्षण करवा रहे हैं. ये जानकारी निःसंदेह क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाने में लोगों की जागरूकता को प्रमाणित करती है.
http://शराब कोचियों पर पुलिस की नजर, चार मामले में 40 लीटर शराब जब्त, 6 गिरफ्तार
1 हजार से अधिक मजदूर लौटे
जनता कर्फ्यू एवं लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र के करीब एक हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों की अन्य प्रांतों से वापसी हुई है. इस सम्बंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि इनमे से कुछ मजदूरों सहित कुछ अन्य संदिग्ध मरीजो को मिलाकर करीब 400 से अधिक मरीजों को उच्च स्तरीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है. शेष सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है.
http://पहली से 8वीं और 9वीं, 11वीं के विद्यार्थियों के जनरल प्रमोशन का आदेश जारी
प्रवासियों को घर से ना निकले के निर्देश
एसडीओपी पुपलेश पात्रे ने बताया कि पुलिस लॉकडाउन का पालन करने सतत ड्यूटी करने के अलावा पुलिसकर्मियों को सुरक्षित रहने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं. नए लोगो के आने की सूचना पर तत्काल उनकी जांच करवाकर उन्हें घर से नहीं निकलने की नसीहत भी दी जा रही है. अब तक करीब एक हजार से अधिक प्रवासियों को अपने घरों में आइसोलेट के निर्देश दिया गए हैं.







