धमतरी. होम आईसोलेशन में रखे एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के मुताबिक सिहावा थानांतर्गत ग्राम टांगापानी निवासी गनपत मरकाम (35) बोरवेल्स मशीन में काम कर रहा था. इसी सिलसिले में वह कुछ दिनों से बेंगलुरु गया हुआ था. वह 20 मार्च को ही बेंगलुरु से अपने गांव वापस लौटा था. जिसके चलते युवक होम आइसोलेशन में था. लेकिन होम आइसोलेशन में रखे होने के बावजूद वह घरवालों से यह कहकर बाहर घूमने-फिरने निकल जाता था कि उसे कुछ भी नहीं हुआ है. इसी बीच गनपत की लाश सोमवार सुबह गांव के तालाब के पास सीताफल पेड़ में फांसी पर लटकी मिली. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
http://लगातार चौथी बार कोरोना पॉजिटिव निकलीं सिंगर कनिका कपूर
लॉकडाउन से प्रभावित श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सोनमणि बोरा राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन से प्रभावित संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. श्री बोरा को लॉक डाउन के दौरान ’छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यो में फंसे श्रमिको की समस्याओं, ठहरने, भोजन आदि व्यवस्था तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है. इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यंहा मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के आदेश जारी कर दिया है. श्री सोनमणि बोरा का मोबाइल नम्बर 7587821800 है. श्रम विभाग द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 0771-2443809, 9109849992 तथा 7587822800 पर संपर्क किया जा सकता है.
http://लॉकडाउन, क्वॉरंनटाइन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 33 अपराध दर्ज







