बागबाहरा. बागबाहरा नगर के बीचोंबीच से राष्ट्रीय राजमार्ग में विगत माह से डिवाइडर निर्माण चल रहा है. यह कार्य खल्लारी से पुलिस थाना तक तथा धान संग्रहण केन्द्र से पेट्रोल पंप तक डिवाइडर निर्माण हो चुका है. बचे हुए डिवाइडर निर्माण को पुनः शुरु होने के बाद पिछले दिनों शहर के कुछ व्यापारियों ने डिवाइडर निर्माण का विरोध किया फलस्वरूप काम रोक दिया गया काम रुकते ही शहर का एक पक्ष नाराज हो गया. दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुआ. यह मसला विधायक द्वारिकाधीश यादव के सामने रखा गया. आमने सामने बात नहीं बनने से पुनः व्यापारी और शहर के नागरिकों का विधायक के साथ 25 सितंबर को बैठक आहूत की गई. बैठक में उद्योगपति व्यापारी संघ तथा गणमान्य नागरिकों के बीच सहमति बनाई गई कि डिवाइडर निर्माण का कार्य हो पर उसका स्वरूप बदल दिया जाए इस पर सभी सहमत हुए.
http://नए सिरे से की जाएगी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति, आवेदन आमंत्रित
बैठक में शहर के नागरिक, व्यापारी तथा उद्योगपतियों के अलावा नगर निरीक्षक संजय राजपूत, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मुलाक़ात की और डिवाइडर के संबंध में विवाद चला आ रहा था उसे बहुत ही सराहनीय अंदाज़ से ख़त्म किया. विधायक यादव ने समस्त नगरवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को डिवाइडर का स्वरुप छोटा करने की सलाह दी जिसे सभी लोगो ने सहर्ष स्वीकार किया. इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा मंडलाध्यक्ष विवेकानंद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नरेश चंद्राकर, तेजन चंद्राकर, विक्की जैन, पप्पू चावला, शंकर तांडी, बंसती बघेल, गणेश शर्मा, सिकन्दर ठाकुर, लखवीर छाबड़ा, नवनीत सलूजा, हरि चंद्राकर, संजय मालवे, संजय अग्रवाल, मजीद भाई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, दीपक यादव, ठाकुरराम कुंजेकार, उदय चंदेल, बाला चंद्राकर, अमित गुप्ता, परमेश्वर मरकाम सहित नागरिक व भाजपा-कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे.







