আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नगर को कीटाणुमुक्त करने प्रतिदिन सेनेटाइज करा रहे नपं अध्यक्ष

Published on: March 28, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. कोरोना वायरस के कारण देश भर में चल रहे लॉक डाउन के तहत पिथौरा में भी लॉक डाउन है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरा बाजार बंद है. बावजूद संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष स्वयं की देख रेख में ही नगर को सेनेटाइज करने के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई के कार्य में जुटे हैं. क्षेत्र को कोरोना वायरस के खतरे से बचाने स्थानीय नगर पंचायत भी पूरी गम्भीरता एवं तत्परता से जुटी है. नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष आत्माराम यादव ने बताया कि नगर से कोरोना को दूर रखने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. नगर को कीटाणुमुक्त करने प्रतिदिन सेनेटाइज किया जा रहा है.

http://हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने किया कोरोना वायरस का टीका बनाने का दावा

इसमें सेनेटाइजर के अलावा डेटॉल मिलाकर स्प्रे करवाया जा रहा है. नालियों में भी कीटाणु का नाश करने ब्लीचिंग पावडर का स्प्रे कराया जा रहा है. कोरोना संक्रमण की सुरक्षा हेतु नगर पंचायत का प्रयास लगातार जारी रहेगा. नपं अध्यक्ष श्री यादव ने नगर के अतिनिर्धन वर्ग को शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता के अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर भी सहायता देने की योजना बनाई है. इस योजना के तहत नगरजन खुले दिल से सहायता कर रहे हैं. नगरजनों के सहयोग से ही खाना और सब्जी के पैकेट बनवाए जा रहे हैं. जिसे आवश्यकता अनुसार वितरित किए जाएंगे. उनका लक्ष्य है कि देश पर आए इस संकट के समय कोई भी मजबूर होकर भूखा ना रहे. नगर पंचायत अध्यक्ष के इस कदम की सराहना की जा रही है.

http://SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, एफडी पर घटाई ब्याज दरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now