नई दिल्ली. जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा. पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से टेलिकास्ट करने की मांग की जा रही थी.
http://RBI ने रेपो और रिवर्स रेपो रेट में की कटौती, बैंकों को सलाह- 3 महीने EMI में दें राहत
ऐसे में उन सभी की इस मांग को पूरा करते हुए फिलहाल रामायण का प्रसारण दोबारा से शनिवार से शुरू किया जाएगा. यही नहीं, सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत को भी फिर से प्रसारित करने की संभावना तलाश रही है. बता दें कि रामायण और महाभारत दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में हैं. गौरतलब है कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था.
http://पेट्रोल के लिए अब एसडीएम से लेनी पड़ेगी अनुमति
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । @narendramodi@PIBIndia@DDNational
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 27, 2020










