আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘छत्तीसगढ़ में बापू के पदचिन्ह’ सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Published on: September 26, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बनाया गया वीडियो ‘छत्तीसगढ़ में बापू के पदचिन्ह’ सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. अब 21 हजार से अधिक लोगों ने इसे छत्तीसगढ़ के ऑफीशियल फेसबुक पेज में देख लिया है और देखने वालों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है. छालीवुड स्टार और एंकर मनमोहन सिंह ठाकुर ने कमेंट करते हुए कहा है कि यह वीडियो नायाब, सादगी के साथ रोचक जानकारियों से भूरपूर है. इस वीडिया में बापू के धमतरी जिले के कन्डेल प्रवास, जिसमें उन्होंने अंग्रेजों द्वारा किसानों पर लगाए गए सिंचाई कर के विरोध में कन्डेल नहर सत्याग्रह किया, उसे दिखाया गया है. छत्तीसगढ़ के इस आंदोलन की सफलता से महात्मा गांधी को अहिंसक आंदोलन की प्रेरणा मिली.

http://सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव

दुर्ग में रखा बापू का चरखा, दुर्ग के मोहनदास वाकलीवाल स्कूल के बच्चों से मुलाकात, मोतीबाग का खादी मेला, अछूतोद्धार यात्रा, गंजडबरी का सतनामी आश्रम, जैतूसाव मठ जहां गांधी जी ने सभा की, मौहदापारा के सफाई कर्मचारी और राजकुमार कॉलेज के विद्यार्थियों से मुलाकात, राजिम, धमतरी और बिलासपुर का प्रवास, बैतलपुर का कुष्ठ आश्रम प्रवास, बापू के आदर्शों सत्य, समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव, बापू के ग्राम स्वराज के लक्ष्य को साधने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई सुराजी ग्राम योजना को इस वीडियों में रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वीडियो में कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करने, नमन करने, श्रृद्धासुमन अर्पित करने से हमारा काम खत्म नहीं होता बल्कि यहां से हमारा काम शुरू होता है.

http://पहलवान योगेश्वर दत्त और हॉकी प्लेयर संदीप सिंह भाजपा में शामिल

देखिए वीडियो-
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now