रायपुर. संचालक स्वास्थ्य सेवायें कार्यालय द्वारा आज जारी आदेश क्रमांक /स.स्वा.से./स्टेनो/59, जिसमें समस्त निजी अस्पताल एवं नर्सिंग संबंधी अधिग्रहण आदेश जारी किया गया था, उक्त आदेश लिपिकीय त्रुटिवश जारी होने के कारण निरस्त कर दिया गया है. निरस्त के संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवायें, अटलनगर नवा रायपुर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.
http://VIDEO : बादशाह-जैकलीन का गाना गेंदा फूल रिलीज
दो आईएएस अधिकारियों को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का प्रभार
रायपुर. राज्य शासन द्वार प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भीम सिंह आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं अभिजीत सिंह मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है.
http://वित्त मंत्री ने किया 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान
मंत्री श्रीमती भेंड़िया और उनके पति ने कोरोना महामारी से निपटने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया एक माह का वेतन
रायपुर. कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया है. साथ ही उनके पति सेवानिवृत्त आईपीएस रविंदर कुमार भेंड़िया ने भी कोरोना महामारी से निपटने अपनी एक माह की पेंशन राशि मुख्यमंत्री सहायत कोष में जमा की है. मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) को विश्वव्यापी और राष्ट्रव्यापी आपदा घोषित किया गया है. इस आपदा से निपटने के लिए सबके सम्मिलित सहयोग की जरुरत है. इसलिए हमने अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में समर्पित किया है. उन्होंने जनता से अपील की है कि घर पर रहें और शासन के नियमों का धैर्यपूर्वक पालन करें. उन्होंने आग्रह किया है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और यथासम्भव मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग राशि जमा करके अपना योगदान दें.







