আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नागपुर से पिथौरा पहुंचा मजदूरों का दल, नहीं मिला लक्षण

Published on: March 24, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. कोरोना वायरस की दहशत से नगर पूरी तरह सुनसान और शांत है. वहीं क्षेत्र से अन्य प्रांतों में काम के लिए गए मजदूरों की दबे पांव वापसी ने क्षेत्रवासियों की दहशत और बढ़ा दी है. क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अब तक पहुंच चुके करीब 100 से अधिक मजदूरों के बाद मंगलवार को भी नागपुर से पिथौरा 8 मजदूरों का दल पहुंचा. नगर की स्थिति पर लगातार नजर बनाए कुछ पत्रकारों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार दिन ब दिन कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या ने क्षेत्रवासियों की चिंता और भी बढ़ा दी है. लॉकडाउन की स्थिति में लोग दिनभर देशभर में कोरोना वायरस प्रभावित लोगों की तेजी से बढ़ती संख्या देखकर बेचैन होने लगे हैं. अधिकांश लोग अपने घरों में कैद हैं वहीं पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन भी घूम-घूम कर बगैर काम घूम रहे लोगों को घर भेज रही है और सार्वजनिक स्थल एवं दुकानों में ग्राहकों की सीमित संख्या रखने की हिदायत देती दिख रही है.

http://कोरोना से निपटने राहत पैकेज का ऐलान जल्द, जानिए वित्त मंत्री की बड़ी घोषणाएं

लक्षण नहीं, होम आइसोलेट किया गया

दूसरी ओर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की बाढ़ सी आ गई है. बीएमओ डॉ. तारा अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में भीड़ ना होने पाए इसके लिए कमरे से बाहर ही ओपीडी संचालित की जा रही है. मरीजों को उनकी बारी आते तक दूर-दूर खड़े रहने की हिदायत दी गई है. मंगलवार सुबह से ही फोरलेन बाइपास के पास एक ट्रक से 8 मजदूरों का दल उतरा. ये मजदूर अपने गांव की ओर बढ़ते उसके पहले ही एक पत्रकार ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद स्थानीय एसडीओपी पुपलेश पात्रे ने बाइपास अपनी मोबाइल वेन भेज पर सभी मजदूरों से पूछताछ कर जांच हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने बताया कि इन सभी मजदूरों को लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें उनके घरों में सेल्फ आइसोलेट होने के निर्देश दिए गए हैं. डॉ अग्रवाल के अनुसार अब तक पिथौरा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं महाराष्ट्र से करीब 100 से अधिक मजदूर आ चुके हैं जिन्हें सेल्फ आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं. सभी के रिकॉर्ड रखे जा रहे हैं. इसके अलावा सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्राम प्रमुखों को सेल्फ आइसोलेट किए गए लोगों की तबीयत पता लगाते रहने निर्देशित किया गया है. सर्दी, खांसी, बुखार की स्थिति में इसकी जानकारी तत्काल अस्पताल प्रशासन को देने की बात कही है.

http://धान की मिलिंग, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित कई सेवाएं आवश्यक सेवा घोषित

सख्ती लगातार जारी रहेगी : पात्रे

एसडीओपी पुपलेश पात्रे ने बताया है कि धारा 144 एवं शासन जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन सख्ती से करवाया जाएगा. लोगों को यह भी समझाया जा रहा है कि खुद बचो बाकी लोगों को भी बचाओ. बहरहाल, कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए पहले इसे गंभीरता से नहीं लेने वाले भी अब प्रशासन की सख्ती से गंभीरता को समझने लगे हैं. अधिकांश लोगों ने स्वयं को घरों में कैद किया हुआ है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now