सुकमा. शनिवार को नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद लापता 17 जवान शहीद हो गए हैं. करीब 20 घंटे से लापता जवानों के शव भी पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे बरामद कर लिए. शहीद जवानों में 12 डीआरजी और 5 एसटीएफ के हैं. वहीं नक्सली 12 एके-47 सहित 15 हथियार भी लूटकर ले गए हैं. बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है. उन्होने. बताया कि शनिवार को सुकमा जिले के एलमागुड़ा में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद चिंतागुफा, बुरकपाल और तिमेलवाड़ा से डीआरजी, एसटीएफ और सीआपीएफ के कोबरा बटालियन के 500 जवानों को रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान मिनपा गांव के जंगल में थे तब लगभग 250 की संख्या में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया.
http://हाथ धोते वक्त न करें कोई गलती, जानिए सही तरीका
इस घटना में 15 जवान घायल हो गए थे. करीब 5 घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे. उन्होने बताया कि इस घटना के बाद 17 जवान लापता हो गए थे. बाद में सुरक्षा बलों ने लापता जवानों की खोज में खोजी अभियान चलाया था. आज लापता जवानों के शव बरामद कर लिए गए. शहीद जवानों के शवों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है. इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने इस घटना में 14 जवानों के घायल और 13 जवानों के लापता होने की सूचना दी थी. मुठभेड़ में घायल जवानों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर है. जवानों की शहादत पर राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घटना में घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
http://कोरोना संक्रमण रोकने रेलवे का फैसला, सभी यात्री ट्रेन 31 मार्च तक रद्द
यह वक्त बहुत ही नाजुक है
हम पर हमले-दर-हमले हैं
दुश्मन का दर्द यही तो है
हम हर हमले पर संभले हैंवीर जवानों की शहादत को नमन।🙏🇮🇳 https://t.co/GSQKGNPkjR
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 22, 2020
यह वास्तव में कठिन समय है, जहाँ पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है वहीं नक्सलियों के कायराना हमले में 17 वीर जवानों ने मातृभूमि पर प्राण अर्पित कर दिए हैं। मैं शहीद जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर परमात्मा से उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 22, 2020






