सुकमा. सुकमा और बस्तर जिलों के साथ ही ओड़िशा के मलकानगिरी में शनिवार सुबह करीब 11.14 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए. करीब 2-3 सेकेंड तक यह झटके महसूस होते रहे. भूकंप के झटकों की वजह से भयभीत होकर लोग घरों से बाहर निकल आए. मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र जगदलपुर से करीब 34 किमी दूर दक्षिण पूर्व में समुद्र तल से 10 किमी नीचे था. इसकी तीव्रता रियेक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि जगदलपुर का कड़ेनार इलाका ही भूकंप का केंद्र है. फिलहाल दोनों ही राज्यों में किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
http://सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज
प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने और अपुष्ट जानकारियों का फैलाव रोकने सभी आदेश व निर्देश वेबसाइट पर किए जाएंगे अपलोड
रायपुर. राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की लोगों को प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने और अपुष्ट जानकारियों का फैलाव रोकने इस संबंध में जारी सभी आदेशों व निर्देशों को शासकीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों और एन.आई.सी. के राज्य सूचना अधिकारी को परिपत्र जारी कर सभी आदेशों व निर्देशों को शासकीय वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में जारी आदेशों व निर्देशों की सॉफ्ट-कॉपी एन.आई.सी. के राज्य सूचना अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराने कहा है. एन.आई.सी. द्वारा इन्हें 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाइट पर समर्पित वेब-पेज के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा.
http://शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सीमित किए जाने के निर्देश







