कवर्धा. महिला सरपंच पति को तीन बदमाश गोली मारकर फरार हो गए. घटना में बुरी तरह जख्मी शख्स को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक जिंदा ग्राम पंचायत सरपंच गंगोत्री कौशिक के पति बीसेन कौशिक को आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई. गांव के बाहर सूनसान रास्ते में रोककर इस वारदात को अंजाम दिया गया. गोली लगने के बाद अस्पताल जाते वक्त रास्ते में सरपंच के पति ने घायल अवस्था में ही एक वीडियो बनाया. इसमें वह कहता दिख रहा है कि चुनाव जीतने की वजह से उसके परिवार से रंजिश रखने वालों ने यह हमला किया है. वीडियो में वह मनोज और धनेंद्र नाम के युवकों पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है और मंत्री से परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रहा है. फिल्हाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
http://राज्यपाल, सीएम कमलनाथ और स्पीकर को SC का नोटिस, सुनवाई कल
धरना-प्रदर्शन, रैली, सभाएं एवं जुलूस पर 5 अप्रैल तक प्रतिबंध
धमतरी. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रजत बंसल ने नोवेल कोरोना वायरस की संभावना के मद्देनजर जिले में धरना, प्रदर्शन, रैली, सभाएं, जुलूस तथा ऑडिटोरियम इत्यादि पर आगामी 5 अप्रैल तक प्रतिबंधित किया है. उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे आवेदन प्राप्त होने पर जिला दण्डाधिकारी को जरूर अवगत कराएं. साफ तौर पर कहा गया है कि जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराए बगैर धरना, प्रदर्शन, रैली, संभाएं, जुलूस तथा ऑडिटोरियम इत्यादि की अनुमति नहीं दी जाए.
http://अमेरिका ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन के मानव परीक्षण का दावा, मिले अच्छे संकेत







