আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नकल कराते पकड़ा गया शिक्षक, निलंबन का प्रस्ताव

Published on: March 16, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं के पर्चे में जिले के गिधौरी परीक्षा केन्द्र में नकल कराते हुए एक शिक्षक पकड़ा गया. एसडीएम कसडोल एवं उड़नदस्ता प्रभारी टीसी अग्रवाल ने आज केंद्र के आकस्मिक निरीक्षण में नकल कराते हुए लेक्चरर सुनील सोनी को रंगे हाथ पकड़ लिया. कॉमर्स का लेक्चरर सोनी 12 वीं कॉमर्स के पेपर में मोबाइल फोन के जरिए नकल कराने का प्रयास कर रहे थे. श्री सोनी की ड्यूटी लिपिकीय कार्य के लिए केन्द्र पर लगाई गई थी. एसडीएम की अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी ने श्री सोनी के निलंबन और विभागीय जांच का प्रस्ताव जिला पंचायत बलौदाबाजार को भेज दिया है. परीक्षा केंद्र प्रभारी एमएल कश्यप को हटा दिया गया है. केन्द्र में वीक्षक के रूप में पदस्थ शिक्षक एलबी रेवती रात्रे और लेक्चरर एलबी चांदराम साहू के एक वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा शिक्षा विभाग के उच्च कार्यालय को की गई है.

http://सुब्रत साहू मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, गौरव द्विवेदी प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास

परीक्षा केंद्र गिधौरी स्कूल में आज सुबह कुल 4 कक्षों में परीक्षा संचालित हो रही थी. जिसमें कक्ष क्रमांक 3 में शास.उ.मा.विद्या. गिधौरी के ही शिक्षक सुनील सोनी व्याख्याता कामर्स द्वारा परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करवाते रंगे हाथ पकड़े गए. जबकि इसी कक्ष में 2 अन्य शिक्षक वीक्षक के रूप में चंद राम साहू व्याख्याता हिंदी शास.उ.मा.विद्या. गिधौरी एवं एल बी मिडिल स्कूल कुम्हारी से रेवती रात्रे भी ड्यूटी में तैनात थे. सुनील सोनी के मोबाइल में गूगल के माध्यम से बहुत प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के किया गया टाइप सर्च एवं उनके मोबाइल गैलरी में बहुत से उत्तर का फोटो, प्रश्नों का फोटो पाया गया है. जबकि उस कक्ष में उनकी ड्यूटी ही नहीं थी. एसडीएम के द्वारा सुनील सोनी से पूछताछ करनें पर कहा कि वह उपस्थिति पंजी लेने आए हैं पर उस समय उपस्थित पंजीयक भी उपलब्ध नहीं था. इसके साथ ही कक्ष क्रमांक 3 में कामर्स के विद्यार्थी बैठे हुए थे. चूंकि वह स्वयं कॉमर्स के ही व्याख्याता हैं अतः इस तरह उनकी यह उपस्थिति परीक्षा नियमों के विरुद्ध भी पाया गया है. जिस पर कसडोल एसडीएम ने बतौर लिपिक कार्य कर रहे लेक्चरर सुनील सोनी सहित सभी जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई.

http://प्रदेश हित के अलावा हर कार्य के लिए समय है सीएम के पास : विक्रम उसेंडी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now