रायपुर. सोमवार को एक कोचिंग संचालक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा क्षेत्र के अवंति विहार निवासी चंद्रदेव दानी घर में ही कोचिंग का संचालन करता था. हालांकि लंबे समय से कोचिंग ठप चल रही थी. उसका कुछ समय पहले पत्नी से तलाक हो गया था. इसके बाद से वह घर में अपनी मां और बेटी के साथ रहता था. दोपहर में परिजन अंदर कमरे में गए तो उसका शव फंदे से लटक रहा था इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
http://राज्यपाल ने सीएम कमलनाथ को लिखा पत्र, कल साबित करें बहुमत
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पड़ोसियों ने बताया कि चंद्रदेव मानसिक रूप से ठीक नहीं था. इसके चलते कुछ समय पहले उसका पत्नी से भी तलाक हो गया था. उसने दिल्ली से यूपीएससी की कोचिंग की थी. पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. उसमें खुद को मौत का जिम्मेदार बताया गया है. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कुछ महीने से बंद होने का जिक्र करते हुए उसे बेकार देखने की बात कही गई है.
http://कोरोना वायरस से बचाव के लिए जितनी भी राशि लगेगी, राज्य आपदा निधि से दी जाएगी : मुख्यमंत्री







