আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अनाचार की कोशिश करने वाले को पंचायत ने दी दो थप्पड़ मारने और पैर छूकर माफी मांगने की सजा

Published on: March 14, 2020
---Advertisement---

जशपुर. एक गांव में पंचायत ने अनाचार की कोशिश करने वाले युवक को दो थप्पड़ मारकर और पैर छूने पर माफ कर दिया. इसके साथ ही मामला रफा-दफा हो गया. इससे पहले अनाचार की कोशिश करने पर परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए थे. लड़की के परिजनों का आरोप है कि थानेदार ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया. मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह मामले की जांच करा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक कॉलेज से लौट रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने गाड़ी में बैठा लिया.

http://कोरोना वायरस आपदा घोषित, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

लेकिन, उसने घर लेकर जाने की जगह सुनसान इलाके में अनाचार की कोशिश की. हालांकि, लड़की यहां से भागकर परिवार के पास पहुंच गई. परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की लेकिन थानेदार ने मना कर दिया. इसके बाद मामला पंचायत के सामने आया. गुरुवार को पंचायत की बैठक हुई, जिसमें पूरी बात रखी गई. पंचायत में आरोपी को थप्पड़ लगाए गए और पीड़ित के पांव छूकर माफी मंगवाई. इसके बाद दोनों को अपने-अपने घर भेज दिया.

http://बिराजपाली हत्याकांड का आरोपी ओड़िशा से गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now