नई दिल्ली. कोरोना वायरल को महामारी घोषित कर दिया गया है. इसका असर हर जगह देखने को मिल रहा है. करोनो वायरस की वजह से देश में पहली मौत की पुष्टि हो गई है. वही अब तक कोरोना के कुल 75 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं. देश और दुनिया में इस वक्त इस कोरोना वायरस को लेकर चिंता का माहौल है. अब इसी वायरस के चलते सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने विचार रखते हुए एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वे कोरोना वायरस को ठेंगा दिखा रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस के घातक प्रकोप का संबोधन करते हैं, इसके बाद अपनी लिखी गई कविता सुनाते हैं.
http://फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, प्राचार्य बर्खास्त
वीडियो में अमिताभ अवधि भाषा में कविता बोलते नजर आ रहे हैं. अमिताभ ने अपनी कविता में कहा, ‘बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब. केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब. क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस. केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस. ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना. बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना. हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब. आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब.’ इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. देखिए वीडियो-
http://केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी










