আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, प्राचार्य बर्खास्त

Published on: March 13, 2020
---Advertisement---

पिथौरा/बलौदाबाजार. फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हासिल कर बया प्राचार्य के पद पर कार्यरत शत्रुघन लाल पटेल को जिला शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है. उक्त प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा. मामला रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले का है. बलौदाबाजार जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बया में प्राचार्य पद पर पदस्थ शत्रुघन लाल पटेल के खिलाफ शासन को गुमराह कर नौकरी हथियाने की शिकायत थी. उन पर आरोप था कि वह शासन को गुमराह करते हुए अपनी जाति अघरिया (पिछड़ी) जाति को अगरिया (आदिवासी) फर्जी बनवाकर पेश करते हुए नौकरी का लाभ ले रहा था.

http://केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी

जिसकी शिकायत उच्च स्तरीय पर की गई थी. जिसे जांच हेतु जांच कमेटी बना के उसे सौंपी गई थी. सूत्रों के अनुसार जब शत्रुघन लाल पटेल चांदन हाईस्कूल में पदस्थ था, तब से इसकी शिकायत की गई थी पर कार्रवाई नहीं होने के कारण मामला दबा रहा. उक्त शिक्षक का जब प्राचार्य पद पर प्रमोशन हुआ तो मामला खुलकर सामने आया. दूसरी ओर जांच कमेटी ने पाया कि शत्रुघन लाल पटेल ने जाति बदलकर शासन को धोखा देकर पदोन्नति का लाभ लिया जो अपराध की श्रेणी में आता है. लिहाजा उक्त कार्रवाई की गई.

http://परिवहन के अभाव में हजारों क्विंटल धान जाम, सूखत की मार झेल रहीं समितियां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now