पिथौरा. होली आते ही यहां के कुछ क्षेत्रों एवं थाने के आसपास लग रहे खोमचे वालों के पास से दोपहर से रात तक अश्लील गालियों एवं शराबियों के जमघट से महिलाओं का इन मार्गों पर चलना दूभर हो गया है. रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन भी पुलिस अफसरों सहित नगर के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक चल रही थी वहीं थाने के ठीक बाजू में लग रहे ठेले खोमचों से गंदी गालियों की आवाजें आ रही थी. थाने के पास ही ऐसी हरकत से थाना चौक एवं बार चौक की ओर शाम को घूमने जाने वाली महिलाओं एवं उनके परिवार को खासी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है.
http://जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, ये चीजें करें अर्पित सभी तरह की मनोकामना होगी पूरी
शांति समिति की बैठक में शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस गश्त पर जोर दिया गया जिसके लिए पुलिस ने गश्त टीम भी गठित की है पर अपने ही थाने के आसपास एक भी पुलिस का जवान तैनात नहीं होने से कल महिला दिवस के दिन भी महिलाओं को गंदी-गंदी गालियों एवं शराबियों की निम्न स्तरीय हरकत से शर्मिंदा होना पड़ा. ज्ञात हो कि स्थानीय पुलिस उक्त ठेले खोमचे वालों को अनेक बार थाने के आसपास से हटाने का असफल प्रयास कर चुकी है. इन ठेकों को प्रशिक्षु थाना प्रभारी लितेश सिंह द्वारा हटाया गया था पर उनके स्थानांतरण के बाद से ही ये खोमचे पुनः थाने के पास ही आबाद हो गए हैं.
http://मंत्री अमरजीत भगत के पिता का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक







