रायपुर. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता दखलू राम (80) का आज सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया. वे कुछ दिनों से खराब स्वस्थ की वजह से रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पार्वतीपुर में किया जाएगा. उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक प्रकट किया है. उन्होने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम ने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ शासन में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जी के पिता दखलू राम भगत जी के निधन का समाचार दुःखद है. मैं ईश्वर से उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ.
http://गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखने पर टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
डीजीपी ने मंदिर हसौद थाना प्रभारी को किया सस्पेंड
रायपुर. पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने मंदिर हसौद थाना प्रभारी नरेश कांगे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश जारी किया है. उन्हें निलंबन अवधि में रक्षित केंद्र बस्तर सम्बद्ध किया गया है. जारी निर्देश के अनुसार दिनांक 7 मार्च रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना के ग्राम दरबा में दबिश देकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया था, उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी द्वारा त्वरित वांछित कार्रवाई ना कर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गई. जिसके फलस्वरूप नरेश कांगे को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं. निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी.
http://एमजी कॉलेज खरसिया में दिया गया गलत प्रश्न-पत्र, मोबाइल टॉर्च में विद्यार्थी हल करने हुए विवश
छत्तीसगढ़ शासन में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत जी के पिता श्री दखलू राम भगत जी के निधन का समाचार दुःखद है।
मैं ईश्वर से उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 9, 2020







