महासमुंद. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा नगर पालिका परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि पूरे विश्व के मानचित्र पटल पर महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने लगी हैं. महिलाओं की भागीदारी पुरूषों की अपेक्षा अधिक है. पहले महिलाएं चारदीवारी तक सीमित थीं, लेकिन अब महिलाओं का दायरा बढ़ने लगा है. उन्होने कहा कि पुरूषों से अधिक घर की जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है. घर का संचालन जितने बेहतर तरीके से महिलाएं कर सकती है, वे पुरूष कभी नहीं कर सकते इसलिए केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक महिलाओं की आर्थिक सुदृढ़ीकरण के साथ ही समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दे रही है.
http://लापरवाही पर कार्रवाई : 92 सचिवों का एक दिन का वेतन काटा और 28 का वेतन रोका
इस दौरान नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने महिलाओं के जीवन स्तर में और सुधार करने के लिए शहर में महिलाओं के लिए हाट बाजार की शुरुआत करने की बात कहीं. उन्होने हाट बाजार के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की. महिलाओं की आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा को आगे बढ़ाते हुए दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नपाध्यक्ष ने दीदी बर्तन बैंक का शुभारंभ किया. बाद पालिका अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन्होने उत्थान क्षेत्र स्तरीय संघ, अवसर क्षेत्र स्तरीय संघ को 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया. पथ विक्रेताओं को परिचय पत्र वितरण किया. वहीं सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति (मैदानी अमला) रमा महानंद, श्रद्धा भादक्कर तथा हेमा जलक्षत्री का नपाध्यक्ष ले शॉल-श्रीफल से सम्मान किया. इस अवसर पर सभापति मनीष शर्मा, पार्षद राहुल चंद्राकर, मुन्ना देवार, हेमलता यादव, भगवती करकसे, राधा औसर, द्रोपदी नायक, मालती साहू, पूनम, लता साहू, अर्चना चंद्राकर, ममता ढीमर, क्षमा साहू, अनीता साहू, शीतला साहू, गायत्री साहू, चंद्रलेखा साहू, हेमलता औसर, नेहा सोनी, रजनी ध्रुव, शोभा तंबोली, सहायक परियोजना अधिकारी देवकुमार निर्मलकर, मिशन मैनेजर विकास राय, रानू वर्मा, सामुदायिक संगठक ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल, पुरूषोत्तम, गणेश सहित पालिका कर्मचारीगण उपस्थित थे.
http://गांवों में पेट्रोलिंग करेंगे पुलिस जवान, होली शांतिपूर्वक मनाने थाना प्रभारी की अपील







