আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उठाव व सुरक्षित भंडारण की पहल हो, धान उठाव के सरकारी दावे कोरा झूठ : भाजपा

Published on: March 7, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर ने धान खरीदी केन्द्रों से धान उठाव के सरकारी दावों को कोरा झूठ बताते हुए कहा कि खरीदी केन्द्रों में अब भी 38.5 लाख मीटरिक टन धान जाम होने के समाचार निश्चित ही प्रदेश सरकार की नाकामी का नमूना है. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की धान खरीदी नीति की घोर नाकामी के चलते पहले प्रदेश के अन्नदाता किसान परेशान होते रहे और अब शासन-प्रशासन की लापरवाही के चलते लाखों मीटरिक टन अन्न बरबाद होने के कगार पर है. शासन-प्रशासन को अन्न के इस खुले अपमान पर बेचैनी नहीं होना यकीनन शर्मनाक है.

http://‘मैंने ईश्वर तो नहीं लेकिन आपको देखा है’, महिला से ये सुनकर भावुक हुए पीएम मोदी

श्री चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश में मौसम की प्रतिकूलता व लगातार बारिश की आशंका बताए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन ने धान के उठाव तथा सुरक्षित भंडारण के प्रति जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई है. प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश के चलते खुले में पड़े धान के अंकुरण की खबरें भी प्रकाश में आ रही हैं. उन्होने धान के उठाव व सुरक्षित भंडारण के लिए शासन-प्रशासन से पहल करने की मांग की है. इसी तरह जिन किसानों की मौसमी प्रतिकूलता के चलते दलहन आदि फसलें बर्बाद हो गई हैं, उन किसानों को भी पर्याप्त राहत पहुंचाने के लिए सरकार फौरी तौर पर सहायता मुहैया कराए ताकि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई हो सके.

http://चंडीगढ़ निर्मित 13 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now