महासमुंद. कलेक्टोरेट में पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने पुलिस आरक्षक, शिक्षक और एक कर्मचारी सहित चार लोगों पर अनाचार का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक अनाचार कर मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बनाया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अनाचार करते रहे. आरोपियों की हरकत से त्रस्त पीड़िता ने गुरूवार को थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की. शिकायत में महिला ने बताया है कि वर्ष 2015 में उनके पति की मृत्यु के बाद उनकी कलेक्टोरेट में अनुकंपा नियुक्ति हुई. अक्टूबर 2019 की रात करीब 10 बजे उनके सरकारी आवास में जयनारायण भोई, शशांक शर्मा, रज्जो भारती व केपी पटेल पहुंचे. वह घर पर अकेली थी.
http://रुपए देने से मना किया तो दादी पर फावड़ा से हमला, मौत
उनके आने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि वे उनका हाल चाल जानने आए हैं. बाद रज्जो भारती, जय नारायण भोई ने उन्हे पकड़ लिया और केपी पटेल ने रूमाल से मुंह दबा दिया. फिर पुलिस आरक्षक शशांक शर्मा ने अनाचार किया. जयनारायण भोई, केपी पटेल व रज्जो भारती ने अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाया. बाद सभी ने बारी-बारी से अनाचार किया. अनाचार के बाद सभी ने धमकी दी कि अगर इस घटना की जानकारी किसी को दी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. आरोपियों ने वीडियो क्लीपिंग भी दिखाई जिसे देखकर वह घबरा गई. बाद चारों आरोपी अनाचार करते रहे. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अश्लील वीडियो मिलने के बाद आईटीएक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
http://Realme 6, 6 Pro, Band भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







