महासमुंद. पेंशन की रकम लेकर घर पहुंचीं दादी से खर्च के लिए पोता ने रुपए मांगा नहीं देने पर आक्रोशित पोते ने दादी पर फावड़ा से हमला कर दिया. अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. मामला सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोखापुटका का है. पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक श्रीमती कार्तिक मोती बुधवार को पेंशन की रकम निकाल घर पर काम कर रही थी. इस दौरान पोता भोजकुमार नायक ने उनसे खर्च के लिए रुपए मांगा, रुपए देने से इंकार करने के बाद आक्रोशित पोता ने घर में रखे फावड़ा से उसके कंधे के पास प्राणघातक हमला कर फरार हो गया.
http://Realme 6, 6 Pro, Band भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
घटना की जानकारी उनकी मां ने ग्रामीणों को दी जिसके बाद डायल 112 की मदद से घायल को उपचार के लिए सरायपाली सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने फरार पोते को गुरूवार सुबह गांव से ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
http://पालतू कुत्ते को कोरोना, मानव से जानवर में वायरस स्थानांतरण से हड़कंप







