नई दिल्ली. रियलमी ने भारत में Realme 6 pro और Realme 6 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इन दो फोन के अलावा कंपनी ने Realme Band भी लॉन्च किया है. रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी. इसके अलावा कंपनी ने इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्मट नाविक का भी सपोर्ट है. रियलमी 6 Pro की शुरुआती कीमत 16,999 रुपए है यानी इस कीमत में आपको 6GB रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा. वहीं इस फोन के 6GB रैम के साथ 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपए और 8GB रैम के साथ 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है. यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में मिलेगा. इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है. इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा. इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी है और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है. इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा.
http://पालतू कुत्ते को कोरोना, मानव से जानवर में वायरस स्थानांतरण से हड़कंप










