जगदलपुर. एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई है जिससे 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जन भर घायल हो गए. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर ग्रामीणों से भरी एक पिकअप मांडवा ग्राम के तोकापाल साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान रायकोट स्थित ढाबा के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई. एम्बुलेंस के पहुंचते तक 3 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दर्जन भर ग्रामीण घायल हैं. घायलों को डिमरापाल अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
http://डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर फिर पहुंची आयकर की टीम, जांच शुरू
दो नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा. साप्ताहिक बाजार में दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है. श्री पल्लव ने बताया कि नक्सली बकसू वेको और हेमला माटा को दंतेवाड़ा बाजार से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों माओवादियो से पुलिस ने बैनर पोस्टर भी जब्त किए गए हैं.
http://VIDEO : इस बुजुर्ग महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
http://सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की निर्भया के दोषी पवन की क्यूरेटिव पिटीशन







