पिथौरा. बीकानेर के रामकुटिया हनुमान गौ सेवा आश्रम से स्वामी अजरानन्द भारती करीब 1700 किलोमीटर का पैदल सफर कर शनिवार शाम थाना चौक स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. स्वामी भारती पुरी धाम की यात्रा पर निकले हैं.55 वर्षीय स्वामी अजरानन्द ने पिथौरा के थानेश्वर महादेव मंदिर में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वे 5 वर्ष पूर्व गृहस्थ छोड़कर चारधाम की पैदल यात्रा कर रहे हैं. अब तक वे द्वारिकाधीश, उत्तराखण्ड में गंगोत्री, यमनोत्री एवं रामेश्वरम की पैदल यात्रा कर चुके हैं. अब वे पैदल ही पुरी धाम की यात्रा पर निकले हैं. उनके घर में उनकी माता जी, दो बड़े भाई और एक छोटा भाई है. इसके अलावा परिवार में पत्नी एवं छह बेटियों सहित एक बेटा भी है. चार बेटियों की शादी हो चुकी है. जबकि शेष बच्चों को पत्नी अपने पास रखकर पढ़ाई करा रही हैं.
http://बालिका छात्रावास के दरवाजे सड़ गए, कपड़े का पर्दा लगाकर चलाया जा रहा काम
रास्ते भर सेवा मिलती है
रास्ते का खर्च कैसे चलता है, इस संबंध में श्री भारती ने बताया कि वे घर से खाली हाथ निकलते हैं पर रास्ते भर सेवा करने वाले मिल जाते हैं जिससे उन्हें कभी कोई कमी नहीं होती.
रात सराईपाली में रुकेंगे
श्री भारती ने बताया कि वे रविवार की सुबह 5 बजे यहां से सराईपाली के लिए निकलेंगे. सम्भवतः दोपहर तक बसना और रात तक सराईपाली पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे.
http://भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हत्यारे फरार







