कांकेर. दुर्गुकोंदल में शनिवार दोपहर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक रमेश गावड़े पूर्व जनपद सदस्य एवं परिवहन संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. रमेश को उनके घर के सामने ही गोली मारकर हत्यारे जंगल की ओर भाग गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. जानकारी के मुताबिक रमेश घर के बाहर परिवार के साथ मेला जाने के लिए निकल रहे थे. इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे. रमेश का ध्यान बंटाने बातें करने लगे फिर गोली मारकर भाग गए. एडिशनल एसपी पखांजूर राजेंद्र जायसवाल, एसडीओपी भानूप्रतापपुर अमोलक सिंह ढिल्लो और थाना प्रभारी अजय साहू मौके पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछताछ की.
http://निर्भया के दोषी अक्षय का नया पैंतरा, दोबारा दाखिल की दया याचिका
जिला और जनपद पंचायतों में होगा स्थायी समितियों का गठन
रायपुर. प्रदेश के जिला और जनपद पंचायतों में स्थायी समितियों का गठन किया जाएगा. राज्य के प्रत्येक जिला और जनपद पंचायतों में नवननिर्वाचित सदस्यों में से सामान्य प्रशासन समिति, कृषि समिति, शिक्षा समिति, संचार तथा संकर्म समिति एवं सहकारिता और उद्योग समिति का गठन किया जाएगा. संचालक, पंचायत संचालनालय नवा रायपुर द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों, सभी जिला और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थायी समितियों का गठन कराने कहा गया है.
http://इनकम टैक्स ने डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया का बंगला किया सील







