दुर्ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित उनके बंगले को आयकर विभाग ने सील कर दिया है. विभागीय अधिकारी पिछले 24 घंटे से सौम्या चौरसिया का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके नहीं आने पर बंगले को चपड़े से सील कर दिया.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना
तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही स्थानांतरण
बिलासपुर. राज्य शासन द्वारा गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले हेतु तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है. इन सभी कर्मचारियों को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है. कर्मचारी रणजीत सोनी स्टेनो टायपिस्ट तहसील कार्यालय बिलासपुर, कृष्ण कुमार महिलांने स्टेनो टायपिस्ट कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा, रितेश ध्रुव सहायक ग्रेड-3 जिला कार्यालय बिलासपुर, उमा अंजूम सहायक ग्रेड-3 बिलासपुर, नंद कुमार गुप्ता सहायक ग्रेड-3 तहसील कार्यालय बरमकेला जिला रायगढ़, प्रमोद साहू भृत्य जिला कार्यालय बिलासपुर, अभिनय मिंज भृत्य जिला कार्यालय बिलासपुर, ईश्वर राव फांसे भृत्य उप तहसील कार्यालय रतनपुर, सुनील कुमार वर्मा भृत्य भू अभिलेख शाखा कलेक्टर कार्यालय कोरबा एवं रितेश मार्को भृत्य भू-अभिलेख शाखा कलेक्टर कार्यालय कोरबा से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला कार्यालय स्थानांतरित किया गया है.
http://गांव की समस्या को जो अपनी समझते हैं वे ही गांव के विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं : प्रकाश







