আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वित्तीय अनियमितता एवं लापरवाही, कई पंचायत सचिव निलंबित

Published on: February 28, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कलेक्टर जन-चौपाल तथा अन्य माध्यमां से प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अछरीडीह की सचिव श्रीमती प्रेमलता सूर्यवंशी को 14वें वित्त की राशि में अनियमितता के आरोप में, बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रोहिना के सचिव बैगाराम गंधेल को मनरेगा अंतर्गत कराए गए कार्य पनखत्ती तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोप में एवं पिथौरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बुंदेली के तत्कालिन सचिव डोमन प्रसाद ताण्डे एवं वर्तमान सचिव मुकेश दीवान को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है.

http://सीएम भूपेश की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर इनकम टैक्स का छापा

जिला पंचायत द्वारा इन पंचायत सचिवों के विरूद्व विभागीय जांच करने के आदेश भी जारी किया गया है. इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रिसेकेला के पंचायत सचिव होरीलाल राठिया, ग्राम पंचायत नूनपानी के सचिव दिनेश कुमार बारिक एवं पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पिपरौद के सचिव हरिचरण चौहान को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर उक्त तीनों सचिवों का 2-2 वार्षिक वेतन वृद्वि असंचयी प्रभाव से रोका गया है तथा भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी जारी की गई है.

http://सोने-चांदी के भाव में गिरावट, इतने रुपए तक हुआ सस्ता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now