আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo A31 2020 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: February 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo ने भारत में Oppo A31 (2020) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को दो मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 11,490 रुपए है. ओप्पो A31 (2020) के बेस मॉडल में 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है. टॉप वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 13,990 रुपए है. इस स्मार्टफोन की बिक्री 29 फरवरी से शुरू होगी. हालांकि 6GB रैम वाला वेरिएंट मार्च के मिड से मिलेगा. इस स्मार्टफोन को आप दो कलर वेरिएंट्स मिस्ट्री ब्लैक और फैंटसी वॉइट कलर वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं. इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स से की जाएगी. इस स्मार्टफोन को 29 फरवरी से 31 मार्च तक खरीदने पर आपको कैशबैक दिया जाएगा.

http://राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का स्थानांतरण

ओप्पो A31 (2020) में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है. ओप्पो A31 (2020) में फोटॉग्रफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का है और दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं. इनमें से एक डेप्थ सेंसर है, जबकि दूसरा मैक्रो लेंस है. इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसकी बैटरी 4,230 mAh की है और कंपनी ने कहा है कि इसे फुल चार्ज करके पूरे दिन चला सकते हैं. इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, WiFI, Bluetooth v5.0 जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं.

http://दिल्ली हिंसा : आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का केस दर्ज, पार्टी ने किया सस्पेंड

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now