रायपुर/महासमुंद. किशनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग और पिथौरा पुलिस की अमानवीय व्यवहार को लेकर आज साहू समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसी साव, महिला साहू समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत साहू, प्रभारी महामंत्री योगेश साहू, महामंत्री पवन साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू, जिला महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष किरण साहू, युवा जिला अध्यक्ष शशिकांत साहू, नरसिंह देवांगन, रॉबिन साहू, दिलीप साहू, गोपी साहू, कुंदन साहू आदि पदाधिकारी शामिल थे.
http://बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 24 की मौत
साहू समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 31 मई 2018 की रात किशनपुर में चेतन साहू, उनकी पत्नी योग माया साहू ,पुत्र तन्मय साहू ,कुणाल साहू की हत्या कर दी गई. साहू समाज के प्रतिनिधियों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिलकर नार्को टेस्ट की मांग की थी, प्रकरण में नार्को टेस्ट भी हो गया पर अब तक मामले के सभी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं. मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रायपुर जा रहे परिजनों को पुलिस घसीटते हुए थाने ले गई. इस विषय को लेकर भी शिकायत की गई. इधर, पुलिस द्वारा घसीटकर थाने ले जाए गए मासूम अब तक सदमें में हैं. समाजसेवी युवक राजेश चौधरी ने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ साइकिल यात्रा में थे. पीछे से उनके बच्चे भी आ गए थे. जिन्हें वे मना कर रहे थे पर पुलिस ने हमें रोककर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाला. पुलिस दो मासूम आरीन चौधरी (8) एवं प्रज्ञा (12) को भी घसीट कर थाने ले गई और उन्हें अलग कमरे में बंद कर उनसे मिलने नहीं दिया. जिससे उक्त दोनों मासूम अब तक सदमे में है.
http://पति से विवाद के बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान







