আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पति से विवाद के बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान

Published on: February 26, 2020
---Advertisement---

बलरामपुर. पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी. बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने शवों को कुएं में देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर के ग्राम पंडरी निवासी हेमलता जायवाल (30) की अपने पति से किसी बात को लेकर मंगलवार रात विवाद हो गया. इसके बाद हेमलता अपने दो बच्चों प्रीतम (7) और प्रियांशी (4) को लेकर घर से बाहर निकल गई.

http://जान जोखिम में डालकर बच्चों के साथ जा रहे थे इसलिए रोका, जबरदस्ती नहीं की : एसपी

घर के पास ही स्थित कुएं में हेमलता ने दोनों बच्चे समेत छलांग लगा दी. बुधवार सुबह जब पड़ोसियों ने कुएं में महिला का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस का कहना है कि महिला के पति से अभी पूछताछ की जा रही है. आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

http://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल समेत 7 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now