दुर्ग. एसीबी की टीम ने एसईसीआर के ऑफिस सुपरिटेंडेट को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक रेलवे में ट्रैकमेन ग्रेड 4 के पद पर कार्यरत भिलाई के रहने वाले सुरेश का टीए बिल स्वीकृत करने और USFD मशीन से गैंग में ट्रांसफर न करने के एवज में 25 हजार रुपए की मांग ऑफिस सुपरिटेंडेंट एस भट्टाचार्य ने की थी. पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीआई रायपुर में की थी. सीबीआई ने मामले में कार्रवाई के लिए एडीजी ईओडब्ल्यू और एसीबी को भेजा. जिसके बाद एसीबी एसपी ने आरोपी को ट्रैप करने टीम गठित की. डीएसपी प्रशांत शुक्ला और टीआई लम्बोदर पटेल के नेतृत्व में टीम ने भिलाई में दबिश देते हुए आरोपी सुपरिटेंडेंट को रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपए लेते धर दबोचा.
http://IOCL ने 500 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
धनहा धमतरी के लोगो का मकई गार्डन में किया शुभारंभ
धमतरी. स्थानीय मकई गार्डन में ‘धनहा धमतरी‘ के लोगो का शुभारंभ रविवार को सुबह विधायक श्रीमती रंजना साहू, महापौर विजय देवांगन तथा कलेक्टर रजत बंसल के द्वारा किया गया. उक्त लोगो का निर्माण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कुरूद के विद्यार्थियों ने तैयार किया है. इसकी विशेषता यह है कि इसे विद्यार्थियों के द्वारा निष्प्रयोज्य (कंडम) उपकरणों एवं धातुओं से कबाड़ से जुगाड़ कर तैयार किया गया है, जिसका निर्माण में सीपेट रायपुर के विशेष तकनीकी सहयोग से बनाया गया है. आयुक्त नगरपालिक निगम आशीष टिकरिहा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार इसी तर्ज पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में भी ऐसे ही आकर्षक लोगो तैयार कर स्थापित किए जाएंगे.







