नई दिल्ली. बॉलीवुड की डांसिंग स्टार और एक्ट्रेस नोरा फतेही देश ही नहीं विदेशों में भी लोगों को अपने डांस का दीवाना बना रही हैं. हाल ही में नोरा ने पेरिस में लाइव परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. दरअसल, इन दिनों नोरा फतेही पेरिस के ओलंपिया में अपनी परफॉर्मेंस के लिए गई हुई हैं. इस शो के दौरान के तीन वीडियोज नोरा ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किए हैं. इस वीडियो में नोरा फतेही अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘द पपेटा सॉन्ग’ पर परफॉर्मेंस दे रही हैं.
http://बाहुबली अवतार में दिखे डोनाल्ड ट्रंप, रीट्वीट किया एक खास वीडियो
इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि नोरा फतेही जहां धांसू डांस कर रही हैं वहीं वह हाथ में माइक थामे सॉन्ग गा भी रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो में नोरा फतेही का डांस और अंदाज विदेशी फैन्स को भी दिवाना बना रहा है. वहां मौजूद सभी लोग नोरा के साथ उनके गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ ने अहम भूमिका निभाई. जिसका गाना ‘गर्मी’ अब भी काफी पसंद किया जा रहा है.
http://32MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत










