कांकेर. शनिवार को पुराना बस स्टैंड में धान खरीदी के मुद्दे पर धरना देने पहुंचे भाजपायी आपस में ही भिड़ गए. भाजपा के बड़े नेताओं के सामने चारामा भाजपा के दोनों गुटों के नेता आपस में उलझ गए. भाजपा के कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थान पर एक दूसरे को गालियां देते रहे तथा उनके बीच धक्कामुक्की भी हुई. भाजपा का धरना प्रदर्शन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित था. दोपहर 1 बजे तक धरनास्थल पर कुर्सियां खाली पड़ी रही. इसके बाद एक-एक कर कार्यकर्ता पहुंचने लगे.
http://सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या की मौत, स्टूडियो में मिला शव
यहां मौजूद भाजपा नेता विजय मंडावी तथा राजेंद्र गौर ने भाजपा महामंत्री आलोक ठाकुर को धरनास्थल से वापस भेजने को लेकर छींटाकशी की. इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. इसके बाद विजय मंडावी, राजेंद्र गौर, परमेश्वर जैन आदि आलोक ठाकुर को धरनास्थल से वापस भेजने शोरगुल मचाने लगे. विवाद बढ़ने पर भाजपा के कुछ अन्य नेता भी कूद पड़े. बीच बस स्टैंड में चले तमाशे के बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही मामला शांत करवाया.
http://आगामी तीन दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट जारी
http://निर्भया के दोषी विनय की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- इलाज की जरूरत नहीं







