रायपुर. आगामी तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 फरवरी तक कुछ जगहों पर गरज-चमक और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में इस अलर्ट का असर ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर और सूरजपुर के अलावा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, महासमुंद और रायगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के प्रशासन को बारिश के लिहाज से सावधानी बरतने कहा है.
http://निर्भया के दोषी विनय की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- इलाज की जरूरत नहीं
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी
कांकेर. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर स्वीकृत विभिन्न 20 पदों- जिनमें जिला सलाहकार के 02 पद, भृत्य के 01 पद एवं जनपद स्तर पर खण्ड समन्वयक के 07 पद एवं संकुल समन्वयक के 10 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए 26 फरवरी तक जिला पंचायत द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. इच्छुक आवेदक नियम, शर्ते एवं आवेदन पत्र का नमूना जिला पंचायत कांकेर के वेबसाइट www.kanker.gov.in से डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं.
http://चौक-चौराहों के सालों से बंद फव्वारे जल्द शुरू होंगे, नपाध्यक्ष ने दिए निर्देश







