আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दूसरी बार बनीं मां, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर

Published on: February 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर खुशखबरी आई है. 44 की उम्र में शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं. शिल्पा ने बेटी के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी. शिल्पा ने बेटी का नाम समीशा रखा है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई इस तस्वीर में शिल्पा बेटी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं. पोस्ट में शिल्पा ने लिखा- ‘ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है. ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है.

http://BS6 Honda Shine लॉन्च, देगी 14 फीसदी ज्यादा माइलेज

समीशा शेट्टी कुंद्रा. समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया. घर में जूनियर SSK आ गई हैं.’ पोस्ट में शिल्पा ने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है. शिल्पा ने पोस्ट में लिखा- ‘सा संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब ‘टू हैव’ होता है और मिषा रशियन शब्द है. इसका अर्थ होता है कि ‘कोई जो भगवान की तरह हो.’ यानी कि हमारी देवी लक्ष्मी, जिसने हमारे परिवार को पूरा किया. हमारी बेटी को अपना प्यार और आशीर्वाद दें.’

http://INDvsNZ : बारिश से आखिरी सत्र का खेल धुला, पहले दिन स्टंप्स तक भारत 122/5

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now