नई दिल्ली. होंडा ने अपनी किफायती बाइक Honda Shine का नया BS6 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. होंडा की इस बाइक की कीमत 67,857 रुपए है. होंडा शाइन में PGM-FI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते ये पिछले मॉडल की तुलना में 14 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देगी. बता दें कि पुराने मॉडल में 4 स्पीड गियरबॉक्स था, जिसे अब 5 स्पीड गियरबॉक्स में बदल दिया गया है. बाइक में 125cc का इंजन दिया है, जो होंडा एसपी 125 में आ रहा है. अपडेटेड होंडा शाइन में पास स्वीच, डीसी हैडलैम्प, 5 स्टेप एडजेस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे. बाइक में नए अलॉय व्हील मिलेंगे.
http://INDvsNZ : बारिश से आखिरी सत्र का खेल धुला, पहले दिन स्टंप्स तक भारत 122/5
इसे ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक के साथ लॉन्च किया गया है. ये बाइक पिछले मॉडल की तुलना में 19mm ज्यादा लंबी है. वहीं, ग्राउंड क्लीयरेंस 5mm ज्यादा मिलेगा. इसकी सीट भी पहले से 27mm ज्यादा लंबी है. होंडा शाइन को 4 कलर्स ग्रे, ब्लैक, रेड और ब्लू में लॉन्च किया गया है. बाइक पर कंपनी 6 साल की वारंटी दे रही है. जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है.
http://महाशिवरात्रि आज : जानिए महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त










