আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नेताओं के दबाव में पराजित घोषित करने का आरोप, कोर्ट जाएगा उपसरपंच का परिणाम!

Published on: February 20, 2020
---Advertisement---

बागबाहरा. उपसरपंच पद के पराजित प्रत्याशी आनंद साहू ने कांग्रेस नेताओं के दबाव में पराजित घोषित करने का आरोप लगाते हुए पुर्नमतगणना कराए जाने की मांग की है. आज ग्राम पंचायत गांजर में उपसरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी अमित चंद्राकर एवं आनंद साहू ने नामांकन जमा किया था. चुनाव में 18 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.18 मत में 3 मत अवैध रहा. आनंद साहू ने कहा कि उन्होने अपने पक्ष में पड़े मत को जानबूझकर अवैध घोषित करने की शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर से करते हुए पुनः मतगणना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया पर रिटर्निंग ऑफिसर ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया और बिना सहमति के प्रशासनिक दबाव में चिट निकाल कर अमित चंद्राकर को विजयी घोषित कर दिया.

http://आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पूर्व नपं अध्यक्ष गिरफ्तार

उन्होने तत्काल इस बाबत् अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर पुनः मतगणना की मांग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर पुर्नमतगणना की मांग की है. उनका आरोप है कि कांग्रेसी नेताओं के दबाव में आकर अधिकारियों ने सारे नियम कानून को ताक में रखकर उन्हे पराजित घोषित किया है. निर्वाचन निर्देशिका में दिए गए एक भी नियम का पालन नहीं किया गया है. अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना हरकत के विरुद्ध मा. हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वे निष्पक्ष मतगणना कराने आवेदन प्रस्तुत करेंगे. इस मामले में संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर का पक्ष जानने का भी प्रयास किया गया किंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका.

http://आईपीएस अफसरों से भरी नाव पलटी, डीजीपी की पत्नी भी थीं सवार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now