আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कमल हासन की फिल्म के सेट पर हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 3 की मौत

Published on: February 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है. चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो के सेट पर मौजूद क्रेन क्रैश हो गया, जिसकी चपेट में आने से फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात कमल हासन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हालचाल जाना. बताया जाता है जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त वह सेट पर मौजूद थे. हादसे में मधु (29) डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर, कृष्णा (34) असिस्टेंट डायरेक्टर और एक स्टाफर चंद्रन (60) की मौत हो गई.

http://मंत्री लखमा ने अवैध शराब, गुटखा विक्रय और जुआ पर नकेल कसने के दिए सख्त निर्देश

हादसा बुधवार रात करीब 9.30 बजे हुआ. ये हादसा हुआ उस समय फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग ईवीपी एस्टेट स्पॉट पर चल रही थी. बता दें कि इस फिल्म को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था. इस फिल्म के पोस्टर में कमल एक बुजुर्ग किरदार में नजर आए थे. ये फिल्म 1996 में कमल हासन की मूवी इंडियन का सीक्वल है. फिल्म को “लायका” के बैनर तले बनाया जा रहा है. इसमें सिद्धार्थ और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में हैं.

http://छत्तीसगढ़ में कोई भी कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं, स्वास्थ्य विभाग की अपील- अफवाहों पर न दें ध्यान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now