महासमुंद. महिला से अनाचार के बाद बंधक बनाए जाने के मामले में सूचना पर पुलिस ने बंधक महिला को छुड़ाया और फरार हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे नयापारा निवासी एक 35 वर्षीया महिला बेमचा निवासी प्रशांत चंद्राकर से मिलने उसके घर गई. दोनों के बीच पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लिहाजा महिला शादी की बात करने पहुंची थी. महिला को अपने घर में देखते ही प्रशांत गुस्से में आ गया और महिला के साथ मारपीट करते हुए शादी से इंकार कर दिया.
http://BS6 Hero Splendor Plus लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
बाद आरोपी ने महिला से अनाचार किया फिर उसे स्टोर रूम में ले गया और उसके हाथ पैर को रस्सी से बांधकर मौके से फरार हो गया. घटना की खबर गांव में फैलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंच महिला को छुड़ाया. थाना प्रभारी राकेश खुंटेश्वर ने बताया कि युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 342, 376, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
http://अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार ली दिल्ली सीएम पद की शपथ







