नई दिल्ली. देश की दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकल Splendor Plus को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने BS6 इंजन के साथ अपडेट की गई BS6 Hero Splendor Plus की कीमत 59,600 रुपए तय की है. मोटरसाइकल Hero Splendor Plus में FIS (फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम) और एक्ससेंस टेक्नॉलजी के साथ BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 100cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 8000 rpm पर 7.91 bhp का पावर और 6000 rpm पर 8.05 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है.
http://अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार ली दिल्ली सीएम पद की शपथ
हालांकि, बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 में इंजन का पावर थोड़ा कम हो गया है. बीएस4 में इस इंजन का पावर 8.24 bhp है. बीएस6 Splendor Plus का लुक और स्टाइल BS4 मॉडल के जैसा ही है. कंपनी ने मोटरसाइकिल को नए डेकल्स और नए ड्यूल-टोन रंगों के विकल्प के साथ पेश किया है. बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर इंजन चेक लाइट है. बीएस6 Splendor Plus तीन वेरिएंट- अलॉय वील के साथ किक, अलाय वील के साथ सेल्फ और i3S व अलॉय वील के साथ सेल्फ में उपलब्ध है.
http://IPL 2020 : पहले मुकाबले में MI और CSK के बीच भिड़ंत, जानिए पूरा शेड्यूल










