महासमुंद. कार में करीब 76 पेटी शराब की तस्करी करते एक ढाबा संचालक को खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुखबिर ने पुलिस को बताया कि कार क्रमांक सीजी 04 एलव्ही 8558 से एक युवक कार से भारी मात्रा में शराब लेकर नवागांव की ओर जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने तेलीबांधा रेल्वे पुल के पास घेराबंदी की. मुखबिर के बताए अनुसार उक्त नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया तो उसकी डिक्की और पीछे सीटों में भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिली. खल्लारी थाना एएसआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम तेलीबांधा निवासी हितेश साहू पिता स्वर्गीय गन्नू साहू (29) है. आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है. जब्त शराब की कीमत कुल 76505 रुपए बताई गई है.
http://वजीरगंज कोर्ट परिसर में देसी बम से हमला, कई वकील घायल
130 पाउच जेब्रा शराब जब्त
महासमुंद. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम देवरी में युवराज टंडन पिता हिरउ टंडन के घर छापामार कर 130 पाउच ओड़िशा निर्मित जेब्रा शराब जब्त की है. जब्त शराब की कीमत 6500 रुपए आंकी गई है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई की गई.
http://खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत
अपहृत बालिका बरामद
महासमुंद. करीब दो साल पहले के अपहरण मामले में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से बालिका को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के मुताबिक पिथौरा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को भगा ले जाने की शिकायत परिजनों ने करीब दो साल पहले थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस टीम ने चंगोराभाठा रायपुर से महलपारा पिथौरा निवासी अजय पिता साधुराम सिन्हा (23) के कब्जे से बालिका को बरामद किया.







