আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत

Published on: February 13, 2020
---Advertisement---

मुंगेली. गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सरगांव के पास बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर टायरों की हवा चेक कर रहा था. इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आधा हिस्सा ट्रक में जा घुसा. जिससे कार सवार सहित ट्रक चालक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाई और उसकी सहायता से शवों को बाहर निकलवाया. मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है.

http://सत्यभामा अध्यक्ष और मुकेश उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

रोजगार कार्यालय में 19 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव. जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में 19 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. प्लेसमेंट कैम्प में एसबीआई लाईफ इंश्यूरेंस कंपनी राजनांदगांव द्वारा कमीशन बेस पर इंश्यूरेंस एडवाईजर (लाईफ मित्र) के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित है. आयु सीमा 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए. इच्छुक उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना होगा. साथ ही अपरे साथ आधार कार्ड, पेनकार्ड, बैंक पासबुक, दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं दसवीं की अंकसूची, 12वीं की अंकसूची लाना अनिवार्य है.

http://एसडीओपी की गाड़ी की ठोकर से दो मृत, भीड़ ने की पिटाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now