पिथौरा. स्थानीय जनपद पंचायत में कांग्रेस की सत्यभामा नाग अध्यक्ष और मुकेश यादव उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा स्वयं ही सभी जनपद सदस्यों को जनपद पंचायत लेकर पहुंचे थे. पिथौरा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु सत्यभामा नाग और उपाध्यक्ष पद हेतु मुकेश यादव के निर्विरोध निर्वाचन होने की संभावना की खबर ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ ने पूर्व में प्रकाशित की थी आज ये संभावना सच साबित हुई और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही जनपद पंचायत चुनाव सम्पन्न हो गया. पूर्व से ही निर्विरोध की सम्भावनाओं को देखते हुए कांग्रेस द्वारा ढोल एवं आतिशबाजी की व्यवस्था की थी. फॉर्म भरने जाते समय ही ढोल एवं आतिशबाजी चलने लगी थी. इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. भाजपा ने अपने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने हेतु कोई प्रयास ही नहीं किया. जो कि राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा.
http://एसडीओपी की गाड़ी की ठोकर से दो मृत, भीड़ ने की पिटाई
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़. एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू जिला-रायगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 28 फरवरी 2020 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. इच्छुक आवेदिका नियत तिथि तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू जिला-रायगढ़ में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते है. इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय में संपर्क कर सकते है.
http://UPSC Civil Services 2020 : नोटिफिकेशन जारी, 796 पदों पर होगी भर्ती







